Ladli Behna Yojana 3.0 Registration 2024 :लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2023 में शुरू की गई थी इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार हर महीने महिलाओं को ₹1250 रुपए प्रदान करेंगे ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण या अपना कोई व्यवसाय शुरू कर सके।
2024 के लिए Ladli Behna Yojana 3.0 का पंजीकरण सितंबर में शुरू हुआ। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में प्रति माह ₹1250 मिलेंगे।
जो भी महिला पिछले राउंड में लाडली पंजीकरण योजना में आवेदन नहीं कर पाई थीं किसी भी कारण से वह अब इस राउंड में आवेदन कर सकती हैं जो जो महिलाएं इस में आवेदन कर सकती हैं इस लेख में अपको details से बताएंगे।
Table of Contents
Ladli Behna Yojana 3.0 Registration 2024
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहना योजना 2024 जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जो भी महिला Ladli Behna Yojana 3.0 में पंजीकरण करना चाहती है वह अब आवेदन कर सकती है Ladli Behna Yojana 3.0 के द्वारा पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह 1250 रुपए उनके लिक बैंक अकाउंट में हर महीने किस्त के रूप में जारी किए जाएंगे। मध्य प्रदेश की 60 वर्ष से कम महिला को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जो भी महिला इस योजना के लिए पात्र होती है तभी वह इस योजना में अपना पंजीकरण कर सकती हैं।आवेदन करने के लिए आपको मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Ladli Behna Yojana 3.0 Registration 2024 Highlight

योजना का नाम | लाड़ली बहना योजना |
सत्र | 2024 |
राउंड | तीसरा (3.0) |
राज्य | मध्य प्रदेश |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश की महिलाएं |
भुगतान राशि | 1250/- |
भुगतान प्राप्त | हर महीने की 1 और 10 तारीख |
हेल्पलाइन नंबर | 0755 2700800 |
आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
लाडली बहना योजना 3rd Round 2024 के लाभ
लाडली बहना योजना एक कल्याणकारी योजना है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। कुछ मुख्य लाभ यहाँ बताए गए हैं:
वित्तीय सहायता (Financial assistance) : मध्य प्रदेश की सरकार हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपये ट्रांसफर करती है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।
आर्थिक स्वतंत्रता (Economics Independence): महिलाएं इस राशि का उपयोग अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकती है , जिससे वे आर्थिक रूप से अधिक स्वतंत्र हो सकती हैं।
स्वास्थ्य और पोषण (Health and Nutrition): इस योजना का उद्देश्य महिलाओं और उनके बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना है उन्हें राशि देना ताकि वह अच्छा पोषण ले सके ।
स्वरोजगार (Self-employment): महिलाएं इस राशि का उपयोग स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वरोजगार/आजीविका के साधनों को विकसित करने के लिए कर सकती हैं ।
लाड़ली बहना योजना 2024 के लिए पात्रता
मध्य प्रदेश में Ladli Behna Yojana 3.0 का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का समर्थन करना है। इस योजना के लिए पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:
- केवल मध्य प्रदेश की महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं जिनमें विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिला भी शामिल है।
- 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के लिए आवेदन करने वाली महिलाओ की नियुक्ति होनी चाहिए।
- महिलाओ की पारिवारिक आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए और उनके परिवार में से कोई भी सरकारी कार्यकर्ता ना हो।
- आवेदको के परिवार में सरकारी पेंशन या कोई भी योजना में भागीदारी ना हो।
नोट: आवेदन करने के लिए, सुनिश्चित करें कि व्यक्तिगत बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है (संयुक्त खाते स्वीकार नहीं किए जाते हैं)। लाडली बहना योजना पात्र महिलाओं को ₹1250 की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जो उनकी आत्मनिर्भरता और समग्र कल्याण में योगदान देती है।
Ladli Behna Yojana 3.0 के लिए जरूरी दस्तावेज़
लाडली बहना योजना के 3.0 चरण के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- आधार कार्ड
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र: (परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।)
- बैंक खाता विवरण: (आधार लिंक बैंक खाता होना चाहिए।)
- भूमि रिकॉर्ड: (5 एकड़ से अधिक कृषि योग्य भूमि नहीं मिलनी चाहिए।)
- मोबाइल नंबर
Ladli Behna Yojana 3.0 मे आवेदन कैसे करें?
जो महिला काफी टाइम से 3.0 राउंड में आवेदन करने के लिए इंतजार कर रही थी, उनके लिए एक सुनहरा मौका है, वे सितंबर में अपना पंजीकरण पूरा कर सकती है, सरकार द्वारा चलाई गई योजना का लाभ उठा सकती है, आप काई प्रकार के मध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जैसे ऑनलाइन मोड, पंचायत ग्राम/वार्ड कार्यालय, कैंप स्थल है:-
- Ladli Behna Yojana 3.0 Round मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे और आपको इस योजना केआवेदन करने का एक लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलेगा
- इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म मे पूछी गई सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है और उसमे अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड करना है।
- अंत मे आपको आवेदन फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।
ग्राम पंचायत/वार्ड कार्यालय:
- अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या वार्ड कार्यालय में जाएं।
- वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरें।
- भरे हुए फॉर्म को आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ जमा करें।
कैंप स्थल:
- सरकार द्वारा आयोजित कैंप स्थलों पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
- वहां पर आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
Hello friends, my name is Bulbul, and I am from Delhi. I have been blogging for the last 2 years. I provide information about government schemes, government jobs, results, and admissions, and I am also preparing for a government job. I have completed my graduation from Delhi University. Recently I completed my post-graduation from Delhi University. I give you my good results from my side and also share articles.