Haryana New Ration Card List PDF download: राशन कार्ड की लिस्ट में नाम जांचे

Haryana New Ration Card List pdf download: हरियाणा सरकार समय-समय पर नई राशन कार्ड सूची जारी करती है, जिसमें राज्य के पात्र नागरिकों को राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। हाल ही में, हरियाणा सरकार ने Ration Card New List 2025 जारी की है। इस सूची को आप हरियाणा सरकार के पोर्टल से ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, फैमिली आईडी का उपयोग करके भी राशन कार्ड डाउनलोड करना संभव है। इस प्रक्रिया को सरलता से समझने के लिए लेख को अंत तक पढ़ें।

क्या आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था तो आपको एक खुशी की जानकारी प्राप्त होगी कि हरियाणा सरकार ने ration card की नई सूची जारी कर दी है आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची को download कर सकते है।

हरियाणा सरकार समय के साथ योजनाओं को जारी करती है ताकि गरीब परिवारों को योजनाएं मिल सके। क्योंकि बेरोजगारी के साथ गरीब परिवारों को 3 समय का खाना भी नहीं मिल पाता इसीलिए सरकार राशन कार्ड जारी करती और सभी परिवार के सदस्यों का राशन देती है ताकि उन्हे भूखे ना रहना पड़े।

Haryana New Ration Card Pdf Download: Highlights

Post nameHaryana New Ration Card List pdf download
राज्य हरियाणा
जारीकर्ता Haryana Food Department
वर्ष 2022
आवेदन प्रकिया Online
आधिकारिक वेबसाइट https://epds.haryanafood.gov.in/

Haryana Ration Card New List?

जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें AAY (अंत्योदय अन्न योजना की) और BPL (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड का लाभ दिया जाता है। इन कार्डों के जरिए जरूरतमंद परिवारों को सस्ते दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है। सरकार ने जनवरी 2025 में इन राशन कार्ड धारकों के लिए पहली नई सूची जारी की है।

इस सूची में कई परिवारों के नाम जोड़े गए हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके। वहीं, कुछ ऐसे परिवारों के नाम भी हटाए गए हैं जो अब इस योजना के पात्र नहीं रहे। सरकार की यह पहल सुनिश्चित करती है कि राशन कार्ड केवल उन्हीं परिवारों तक पहुंचे जो इसके असली हकदार हैं। नई सूची देखने और उसमें अपना नाम चेक करने के लिए नागरिक सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हरियाणा राशन कार्ड की नई लिस्ट में नाम कैसे देखें?

हरियाणा राशन कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

STEP1. लाभार्थी सबसे पहले हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर जाए।

STEP2. होम पेज पर पहुंचने के बाद, आपको ऊपर मेनू बार में कई विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से, आपको “Report” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

STEP3. क्लिक करते ही आपके सामने जिलों की एक सूची प्रदर्शित होगी। यहां से आपको अपने जिले का चयन करना होगा।

STEP4. इसके बाद, आपके जिले के अंतर्गत आने वाले विकासखंडों (ब्लॉक्स) की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

STEP5. लिस्ट में से अपने ब्लॉक का चयन करें और उस पर क्लिक करें।

STEP6. इसके बाद, आपके ब्लॉक के तहत आने वाले सभी गांवों की सूची दिखाई देगी।

STEP7. सूची में से अपने गांव का नाम ढूंढें और उस पर क्लिक करें।

STEP8. अंत में, अपने गांव की सूची को डाउनलोड कर लें।

Types of the Haryana Ration Card

हरियाणा सरकार विभिन्न आर्थिक वर्गों के आधार पर राशन कार्ड जारी करती है। ये कार्ड जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाए जाते हैं। यहां हरियाणा राशन कार्ड के मुख्य प्रकार दिए गए हैं:

AAY Ration Card (Antyodaya Anna Yojana): यह कार्ड अत्यंत गरीब परिवारों के लिए जारी किया जाता है। इसमें लाभार्थी को सबसे सस्ती दर पर राशन उपलब्ध कराया जाता है।

BPL Ration Card(Below Poverty Line): यह कार्ड उन परिवारों के लिए है जिनकी सालाना आय गरीबी रेखा के नीचे आती है। इन्हें भी रियायती दरों पर खाद्यान्न मिलता है

PHH Ration Card (Priority Household):यह कार्ड उन परिवारों के लिए है जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभ दिया जाता है। इसमें परिवारों को उनकी पात्रता के अनुसार अनाज मिलता है।

फैमिली आईडी से हरियाणा राशन कार्ड कैसे देखें?

हरियाणा राशन कार्ड की जानकारी प्राप्त करना अब फैमिली आईडी के माध्यम से बहुत आसान हो गया है। आप कुछ सरल स्टेप्स का पालन करके इसे आसानी से देख सकते हैं:

  • सबसे पहले epds.haryanafood.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर ऊपर दिए गए मेनू से “Citizen Corner” पर क्लिक करें और फिर “Search Ration Card” विकल्प को खोलें।
  • Now, स्क्रीन पर दिख रहे फैमिली आईडी के विकल्प में अपनी फैमिली आईडी भरें।
  • नीचे दिए गए कैप्चा कोड को सही-सही दर्ज करें।
  • इसके बाद “Get Member Detail” पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही आपकी फैमिली आईडी से संबंधित सभी विवरण स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे।
  • जानकारी में से अपने परिवार के किसी भी सदस्य का नाम चुनें और “OTP” पर क्लिक करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें।
  • OTP दर्ज करते ही आपकी फैमिली आईडी से जुड़ा राशन कार्ड और उससे संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी।

हरियाणा राशन कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें? How to download haryana Ration card?

हरियाणा राशन कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन करें:

राशन कार्ड सर्च करें:पहले, ऊपर बताई गई प्रक्रिया का उपयोग करके अपनी फैमिली आईडी या अन्य विवरण के जरिए राशन कार्ड को सर्च करें।

डाउनलोड विकल्प चुनें:सर्च के बाद, आपको स्क्रीन पर “डाउनलोड पीडीएफ़” का विकल्प दिखाई देगा।

पीडीएफ़ डाउनलोड करें:”डाउनलोड पीडीएफ़” पर क्लिक करें। कुछ ही सेकंड में आपका राशन कार्ड पीडीएफ़ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।

सारांश

प्यारे दोस्तों, इस पोस्ट में हमने आपको बताया की किस तरह आप अपना राशन कार्ड की सूची download कर सकते है अपना नाम Harayana ration card new list में check कर सकते है इसी के साथ हम आपको अपने आर्टिकल में सरकारी योजना, सरकारी जॉब्स, से रिलेटेड आर्टिकल पोस्ट करते है।

Sarkarishiksha24.com में सभी प्रकार की सरकारी योजना और जॉब्स के बारे में जानकारी प्रदान करते है अगर आपको इस लेख में किसी भी प्रकार का doubt हो तो आप हमें comment box में मैसेज करके सूचित कर सकते है हम आपकी पुरी मदद करेंगे।

Haryana Lado Lakshmi Yojana

Leave a Reply